Physical Gold Price – लॉकडाउन का दिखा असर, सोने की कीमतों में गिरावट

Physical Gold Price – लॉकडाउन के चलते सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को हाजिरबाजार बंद थे और वायदा भाव में भी कमीदेखी गई। एमसीएक्‍स एक्‍सचेंज पर शुक्रवार कीशाम को आगामी 5 जून, 2020 के लिए सोने केवायदा दाम 0.79 फीसदी या 343 रुपए कीगिरावट पर थे।

इसके साथ ही सोना 43 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंडिंग में था। इसी क्रम में आगामी 3 अप्रैल, 2020 के लिए सोने की वायदा कीमतें शुक्रवार कीशाम को 0.59 फीसदी अथवा 259 रुपए कीगिरावट के साथ 43 हजार 283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंडिंग में थे। जहां तक हाजिर बाजार की बात है, आपको बता दें कि शुक्रवार को देश भर में हाजिरबाजार बंद थे। कोरोनावायरस के चलते संपूर्ण देश में 24 मार्च की रात से लॉकडाउन लागू हो चुका है। इसके चलते व्‍यापारिक कामकाज बंद हैं। ऐसे में सराफाबाजार पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। लॉकडाउन के चलते सोने के हाजिर बाजार बंद हैं।

कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में बुधवार से ही 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं। देश भर में लॉकडाउन के कारण हाजिर सोनेके बाजार शुक्रवार को भी बंद रहे हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इसकी संक्रमण की चेन को तोड़ना आवश्यक है, जिसके लिएकेंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन की घोषणा की है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो वहां शुक्रवार शाम सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.78 फीसद या 12.76 डॉलर की गिरावट के साथ 1,618.58 डॉलर प्रतिऔंस पर और चांदी का वैश्विक हाजिरभाव 0.38 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 14.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

शुक्रवार को वायदाबाजार में चांदी की कीमतों की बात करें, तो इसमें भी शुक्रवार शामगिरावट देखने को मिल रही थी। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार शाम 0.96 फीसद या 397 रुपये की गिरावट के साथ 40,925 रुपये प्रति किलोग्रामपर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदाभाव शुक्रवार शाम 1.22 फीसद या 506 रुपये की गिरावट के साथ 41080 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंडकर रहा था।

Spread the love

Neal Bhai has been involved in the Bullion and Metals markets since 1998 – he has experience in many areas of the market from researching to trading and has worked in Delhi, India. Mobile No. - 9899900589 and 9582247600

Leave a Comment